जोशियाड़ा: पहाड़ी से पत्थर गिरने से चपेट में आए व्यक्ति की मौत, विधायक ने जिला अस्पताल पहुंचकर परिजनों से की मुलाकात
आज गुरुवार शाम 6 बजे करीब नाल्ड गांव निवासी रामकृष्ण राणा उम्र 42 वर्ष अपने गांव नाल्ड से गंगोरी पैदल आते वक्त पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। सूचना मिलते ही गंगोत्री विधायक सुरेश सिंह चौहान ने तत्काल जिला अस्पताल पहुंच परिजनों से मुलाकात की।