शुजालपुर: 22 साल देश की सेवा कर लौटे ललित परमार का शुजालपुर में भव्य स्वागत
देश की सीमाओं पर 22 वर्षों तक भारतीय सेना में सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त होकर ग्राम पंचदेहरिया निवासी ललित परमार पहली बार शुजालपुर पहुंचे। उनके नगर आगमन पर रेलवे स्टेशन पर ग्रामवासियों, देशभक्तों और क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक भव्य स्वागत किया। ढोल-ढमाकों और देशभक्ति के नारों के बीच लोगों ने पुष्पमालाओं से उनका अभिनंदन किया। इसके बाद स्वागत जुलूस शहर के