जहानाबाद: जहानाबाद के शिक्षक पर पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
जहानाबाद में एक किशोरी की मां ने नगर थाना में पटना जिले के निवासी एक शिक्षक जो जहानाबाद जिले में पदस्थापित हैं , के खिलाफ छेड़खानी और यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है। आरोप है कि शिक्षक ने नाबालिग के साथ अनुचित हरकत की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।