सहारनपुर: चिलकाना में हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया, लाठी-डंडे बरामद कर भेजा जेल
सहारनपुर के थाना चिलकाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छह वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, गांव बुड्ढाखेड़ा निवासी वादी जहाँगीर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि 1 अप्रैल की रात आरोपी एक राय होकर लाठी-डंडे और सरिया लेकर कुर्बान के घर में घुस गए।