अमरोहा: अमरोहा के मोहल्ला गुजरी में क्रोकरी गोदाम में भीषण आग से मची भगदड़, दमकल विभाग ने आग पर पाया काबू, लाखों का हुआ नुकसान
Amroha, Amroha | Jan 26, 2025 बीती शनिवार की रात करीब 9:00 बजे अमरोहा नगर के मोहल्ला गुजरी में सलीम क्रोकरी हाउस में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। घटना के बाद घनी आबादी के बीच भगदड़ मच गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के मकानों में भी आग लगने का खतरा पैदा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी सुधीर कुमार और सीओ सिटी अरुण कुमार मौके पर पहुंचे।