मखदुमपुर: मखदुमपुर बाजार से हटाए जाएंगे सभी अतिक्रमण, अंचलाधिकारी ने दी चेतावनी
मखदुमपुर बाजार में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का अभियान आगे भी जारी रहेगा। गुरुवार की शाम 5 बजे अंचलाधिकारी रंजीत उपाध्याय ने कहा कि बाजार क्षेत्र के सभी हिस्सों से अतिक्रमण हटाया जाएगा और किसी भी अतिक्रमणकारी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि खलकोचक-प्लेया पइन, सरैया मोहल्ला, थाना क्षेत्र तथा मेन बाजार से अतिक्रमण हटाये जाएंगे।