लोहारू: संत शिरोमणि सतगुरु प्रकट उत्सव पर लोहारू के चुंगी नंबर 7 में भव्य सत्संग समारोह और भंडारे का हुआ आयोजन
Loharu, Bhiwani | Jun 29, 2025 लोहारू के चुंगी नंबर 7 स्थित संत कबीर साहेब समिति धानक समाज द्वारा 628वां संत शिरोमणि सतगुरु प्रकट सत्संग समारोह तथा भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लोहारू नगरपालिका के प्रधान श्री प्रदीप बंटी तायल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, वहीं श्री रोहतास चौहान, मंडल अध्यक्ष लोहारू, विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए।