सरिया: सड़क हादसे में किशोर की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर रांची-दुमका मुख्य मार्ग पर घंटों लगा जाम!
सरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत रांची–दुमका मुख्य मार्ग पर बागोडीह चौक के समीप मंगलवार दोपहर लगभग तीन बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान कावड़िया टोला निवासी लगभग 16 वर्षीय अंकित स्वर्णकार पिता अशोक स्वर्णकार के रूप में की गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार अंकित स्वर्णकार अपनी बाइक से चंद्रमानी स्थित अपने पिता के गैरेज में खाना