ललितपुर: मसोंरा के पास दबंगों ने एक युवक को बेरहमी से पीटने के वायरल वीडियो मामले में नया मोड़, दो लोग हिरासत में, पूछताछ जारी
ललितपुर सदर कोतवाली क्षेत्र के मसोंरा के पास दबंगो ने एक युवक को सड़क पर दौड़ा दौड़ा कर जमकर बेरहमी से लात घूसो से पीटा है, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ उक्त वायरल वीडियो मामले में अब नया मोड़ आया है, बताया जा रहा पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है, और उनसे पूछताछ की जा रही है,पुलिस ने बताया मामले की गहनता जांच और आगे की कारवाई की जा रही है।