हनुमानगढ़: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का सरगना गिरफ्तार, थार बरामद, पुलिस ने आरोपी को बुधवार को न्यायालय में पेश किया
जंक्शन थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के सरगना को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीणा के निर्देशन में तथा जंक्शन सीआई रामचंद्र कस्वा के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई को अंजाम दिया। बुधवार को पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसका पुलिस रिमांड मंजूर करवाया गया।