धौरहरा: लखीमपुर खीरी जिले में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पॉक्सो कोर्ट ने सुनाई 20 साल की सजा, सख्त फैसला
धौरहरा क्षेत्र में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के मामले में लखीमपुर पॉक्सो कोर्ट द्वितीय ने आरोपी के खिलाफ कड़ा फैसला सुनाते हुए 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही आरोपी पर 10 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है।मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने न्यायालय में साक्ष्य और गवाह प्रस्तुत किया। जिनके आधार पर संतोष यादव को दोषी पाया गया।