मैनपुरी: मोहल्ला छपट्टी बंसी गोहरा में संदिग्ध परिस्थिति में फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक का शव, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
थाना क्षेत्र के मोहल्ला छपट्टी बंसी गोहरा निवाशी दिनेश पुत्र सतराम बीती रात्रि में शराब के नशे में घर आया था। जिसके बाद उसने घर की कुंडी खटखटाई लेकिन परिजनों ने कुंडी नहीं खोली वहीं घर के बाहर चबूतरे पर संदिग्ध परिस्थिति में फांसी के फंदे पर शव लटकता मिला। वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम कराया है।