बदायूं: जहानाबाद के जंगल में मिला अज्ञात युवक का शव, पुलिस शिनाख्त में जुटी
Budaun, Budaun | May 22, 2026 बदायूं के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के जहानाबाद के जंगल में अज्ञात युवक का शव मिला है। युवक की उम्र लगभग 30 वर्ष है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस अज्ञात युवक की शिनाख्त करने में जुटी हुई है।