गोरौल: पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने मलिकपुरा गांव में दिवंगत पत्रकार के चित्र पर पुष्पांजलि की अर्पित
पूर्व केंद्रीय मंत्री सह रालोजपा अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस गुरुवार को रात 8 बजे गोरौल प्रखंड के मलिकपुरा गांव पहुंचे जहां वरिष्ठ पत्रकार दिवंगत रामनाथ विद्रोही के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल हुए उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया।इस मौके पर राजद युवा नेता अजय कुशवाहा, लोजपा नेता डॉ रजनीश कुमार सिंह, उपमुख्य पार्षद धनमंती देवी सहित अन्य उपस्थित थे।