कोंच: काबर पंचायत: घर से लापता वृद्ध की तलाश में जुटे परिजन, लोगों से सहयोग की अपील
Konch, Gaya | May 16, 2026 आँती थाना क्षेत्र के काबर गांव से एक वृद्ध के अचानक लापता होने का मामला शनिवार दोपहर 12 बजे सामने आया है। परिजनों के अनुसार, गांव निवासी मुन्नी लाल पासवान बीते 12 मई 2026 को दोपहर करीब 1 बजे बिना किसी को बताए घर से निकल गए, जिसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका है। घटना के बाद परिवार में चिंता का माहौल बना हुआ है।