आरा शहर के पकड़ी चौक पर पूजा इमरजेंसी हॉस्पिटल का शुभारंभ होने जा रहा है। 19 जनवरी को इस अस्पताल का विधिवत उद्घाटन होगा। इसकी जानकारी एमबीबीएस डॉक्टर कुमार सूरज, पूजा इमरजेंसी हॉस्पिटल के प्रोपराइटर संजय राय और कंचन कुमारी ने दी। सोमवार को प्रेस वार्ता आयोजित कर उन्होंने बताया कि यह पूरी तरह से एक मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल है।