कटनी नगर: कटनी के बाल आसरा गृह के बच्चों और जिला दृष्टिबाधित विशेष विद्यालय एवं पुनर्वास केन्द्र में कलेक्टर ने खेली होली
कटनी के बाल आसरा गृह के बच्चों और जिला दृष्टिबाधित विशेष विद्यालय एवं पुनर्वास केन्द्र झिंझरी के छात्रों ने जिले के कलेक्टर श्री अवि प्रसाद के साथ जमकर रंग- गुलाल खेला होली के दिन जब पूरा जिला रंगों से सराबोर था तब कलेक्टर स्वयं अपने आवास में आमंत्रित विशेष बच्चों की ख़ुशी के लिए उनके ही रंग में रंगे नजर आये।