बिंदकी: मवईया गांव के समीप तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक समेत दो लोग तालाब में गिरे, दोनों को सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया
फतेहपुर जनपद के थाना कल्यानपुर क्षेत्र के मवईया गांव के समीप सोमवार को दिन में करीब ढाई बजे तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक सहित बाइक सवार दो लोग धर्मपाल 32 वर्ष तथा मुन्नू उम्र लगभग 30 वर्ष दोनों निवासी ग्राम दरवेशपुर कोतवाली बिंदकी जनपद फतेहपुर पानी भरे तालाब में घुस गए। लोगों ने देखा तो हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने मिलकर बाइक सहित दोनों को बाहर निकाला।