राजगढ़: राजगढ में बोलेरो सवारों ने दूध व्यापारी पर लाठियों से हमला कर ₹1 लाख नगदी व सोने की अंगुठी छीनने का आरोप
Rajgarh, Churu | Jun 8, 2026 राजगढ के वार्ड 33 रामबास निवासी दूध व्यापारी नंदलाल गोस्वामी राजगढ पर सोमवार सुबह बदमाशों द्वारा लाठियो से जानलेवा हमला कर एक लाख रुपए नगद और सोने की अंगूठी छीन कर ले जाने के आरोप का मामला सामने आया है।हमले में घायल व्यापारी के दोनों पैरों और एक हाथ में गंभीर चोटें आई हैं।घायल को उपचार के लिए श्रीनाथ जी अस्पताल में भर्ती करवा राजगढ़ थाने में मामला दर्ज किया।