देहरादून: दून पुलिस ने नगर और देहात क्षेत्रों में बाहरी व्यक्तियों और किरायेदारों का किया सत्यापन, 73 लोगों पर लगाया जुर्माना
देहरादून नगर और देहात के क्षेत्रों में आज पुलिस ने सत्यापन अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान पुलिस की अलग-अलग टीमों ने जिले में रहने वाले बाहरी लोगों, किरायेदारों, घरेलू कार्य करने वाले लोगों के सत्यापन किये। अभियान के दौरान पुलिस ने 15 सौ से अधिक लोगों का सत्यापन किया।