देहरादून: डोईवाला: आरटीओ कार्यालय में आरटीओ शैलेश तिवारी ने कहा- विभाग की ओर से उत्तराखंड रोड सेफ्टी प्रीमियर लीग कराई जाएगी
आरटीओ शैलेश तिवारी ने बताया कि देहरादून में सड़क सुरक्षा माह-2025 के तहत परिवहन विभाग की ओर से आगामी 11 फरवरी से उत्तराखंड रोड सेफ्टी प्रीमियर लीग का आयोजन करेगा। इसमें देहरादून के विभिन्न कॉलेजों की टीमें हिस्सा लेंगी। इसका उद्देश्य लोगों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाना है।