कांके: रांची के मेन रोड से 9वीं मुहर्रम पर शिया समुदाय ने पारंपरिक मातमी जुलूस निकाला
Kanke, Ranchi | Jun 26, 2026 रांची के मेन रोड से गुरुवार की रात करीब दस बजे 9वीं मुहर्रम पर शिया समुदाय ने पारंपरिक मातमी जुलूस निकाला। इस मौके पर काफी संख्या में शिया समुदाय के लोग मौजूद रहे। मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर में नमाज-ए-जुमा मातमी जुलूस निकाला जाएगा। जुलूस में ताबूत, अलम और झूला शामिल होंगे। टैक्सी स्टैंड और उर्दू लाइब्रेरी में मौलाना तहजीबुल हसन रिजवी का संबोधन होगा।