रायबरेली: आचार्य द्विवेदी नगर से घर के बाहर खड़ी 4 पहिया वाहन चोरी करते समय का सीसीटीवी वीडियो आया सामने, थाने में की गई शिकायत
कोतवाली नगर के,आचार्य द्विवेदी नगर निवासी सुनील कुमार ने,सोमवार को कोतवाली नगर में पहुंचकर शिकायती पत्र देते हुए बताया कि,उनके घर के बाहर एक 4 पहिया वाहन खड़ी हुई थी,जिसको विपक्षी दूसरी चाबी लगाकर उठा ले गए हैं। पीड़ित ने बताया कि वह गाड़ी उनके द्वारा,विपक्षी से खरीदी गई थी जिसका पूरा पैसा भी दे दिया गया है।गाड़ी चोरी किए जाने की घटना,CCTV में कैद हुई हैं।