रायबरेली: रामकृपाल चौराहे पर चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मैच में भारत की जीत के बाद क्रिकेट प्रेमियों ने मनाया जश्न
9 मार्च रविवार रात्रि 10:00 बजे शहर के कई चौराहों पर होली व दीपावली का माहौल देखने को मिला। जहां भारत-न्यूजीलैंड के मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराकर आईसीसी चैंपियन ट्रॉफी 2025 पर कब्जा कर लिया। इसके बाद ढोल नगाड़े बजाते हुए तथा अमीर गुलाल व पटाखों के साथ जश्न मनाया गया। जश्न का नजारा देखकर लोगों के अंदर खुशी का ठिकाना ना रहा।