छतरपुर नगर: छतरपुर कोतवाली पुलिस ने 9 साल पुराने धोखाधड़ी के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार
कोतवाली पुलिस ने “न्याय पथ अभियान” के तहत 9 साल पुराने धोखाधड़ी मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। वर्ष 2017 से लंबित इस प्रकरण में आरोपी अर्जुन सिंह परमार को पुलिस टीम ने पकड़ लिया।एसपी अगम जैन के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई की गई।वही इस मामले की जानकारी का प्रेसनोट आज 01 मई सुबह करीब 11:00 बजे कोतवाली पुलिस ने जारी किया है।