बांका: श्रावणी मेला को लेकर प्रशासन अलर्ट, कांवरिया पथ का डीएम एवं एसपी ने किया निरीक्षण
Banka, Banka | Jul 7, 2026 श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डीएम अंशुल अग्रवाल एवं एसपी अमितेश कुमार ने मंगलवार की दोपहर 12 बजे कांवरिया पथ का सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विभिन्न पड़ाव स्थलों, पेयजल व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधाओं, प्रकाश व्यवस्था,सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। साथ ही संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए