जहाज़पुर: केसरपुरा के पास चलती बाइक आग का गोला बनी, युवक गंभीर रूप से झुलसा
शक्करगढ़ थाना क्षेत्र में रविवार सुबह करीब 10 बजे बड़ा हादसा हो गया। केसरपुरा के पास बरडा निवासी शिवराज धाकड़ की चलती बाइक में अचानक आग लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गए। जानकारी के अनुसार शिवराज किसी काम से जा रहे थे, तभी बाइक बंद हो गई। स्टार्ट करने के दौरान जैसे ही उन्होंने पेट्रोल टंकी खोली, बाइक में आग भड़क उठी और वह उसकी चपेट में आ गए।