राजातालाब: पंडितपुर में गो तस्करी की सूचना देने पर दबंगों ने युवक को पीटा, इलाज के दौरान अस्पताल में हुई मौत
वाराणसी के पंडितपुर में गौतस्करी की मुखबिरी करने पर दबंगों ने युवक की हत्या कर दी। शनिवार की देर रात घर में घुसे हमलावर सानू अली को कमरे से खींचकर ले गए, फिर गांव के बाहर ले जाकर पिटाई की। हमलावर उसे अचेत होने तक लात घूसों से पीटते रहे। हमलावरों का पीछा करते हुए परिजन मौके पर पहुंचे और उसे गंभीर हालत में हेरिटेज अस्पताल ले गये।