मंगलवार 4 बजे खरगोन-बड़वानी संसदीय क्षेत्र के सांसद गजेंद्र सिंह पटेल अपनी धर्मपत्नी एवं परिवारजनों के साथ मां नर्मदा की परिक्रमा करते हुए तीर्थराज अमरकंटक पहुंचे। अमरकंटक स्थित रामघाट में उन्होंने विधिविधान से मां नर्मदा के दर्शन कर पूजा अर्चना की। सांसद पटेल ने बताया कि उन्होंने 26 दिसंबर को ओंकारेश्वर से मां नर्मदा परिक्रमा यात्रा प्रारंभ की थी।