मछलीशहर: आशा बहुओं का 5 सूत्रीय मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल
मछली शहर तहसील क्षेत्र की समस्त आशा बहूएं संगठन की प्रदेश इकाई के आह्वान पर विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर है। उनकी प्रमुख मांग, राज्य कर्मचारी का दर्जा प्राप्त हो, मानदेय 2000 से बढ़कर 18000 किया जाए, मृतक आश्रित कोटे का लाभ दिया जाए, 50 लाख का सुरक्षा बीमा किया जाए, प्रोत्साहन राशि हटाकर निश्चित मानदेय किया जाए।