मछलीशहर: थाना मछलीशहर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के मुकदमें में वांछित अभियुक्तगण को संरक्षण देने वाली महिला को किया गिरफ्तार
थाना मछलीशहर में वांछित अभियुक्तगण को संरक्षण देकर फरार करने वाली अभियुक्ता पूनम सिंह पुत्री स्व0 रामपति सिंह निवासी ग्राम जहाँसापुर थाना मछलीशहर जनपद जौनपुर को ग्राम जहाँसापुर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्ता उपरोक्त के विरूद्धअभियुक्तगण को संरक्षण देने व फरार करने के सम्बन्ध थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओ में अभियोग पंजीकृत किया गया।