दो साल से फरार आरोपितों पर काकादेव पुलिस का शिकंजा, मुनादी कर फ्लैट पर चस्पा की कुर्की नोटिस।
काकादेव थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर दो वर्षों से फरार चल रहे आरोपित राहुल शर्मा और नेहा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कनिष्क विला स्थित एक फ्लैट पर मुनादी कर कुर्की की नोटिस चस्पा कर दी।*
*आरोप है कि दोनों ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर खुद को फ्लैट का मालिक बताकर बिजली कनेक्शन लेने का प्रयास किया था। मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद से दोनों लगातार फरार चल रहे थे*।
*पुलिस की इस कार्रवाई से स्पष्ट संदेश गया है कि कानून से बचने की कोशिश करने वालों पर अब शिकंजा लगातार कसता जाएगा और फरार आरोपितों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
#uppolice #crime #kanpur #breaking #update