सिवनी: बस स्टैंड स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में भाई दूज पर हुआ विशेष पूजन, रात्रि तक चलता रहा भंडारा
Seoni, Seoni | Nov 3, 2024 लक्ष्मी नारायण मंदिर समिति के नरेंद्र ठाकुर गुड्डू ने जानकारी देते हुए बताया है कि प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी भाई दूज के अवसर पर बस स्टैंड स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में विशेष पूजन अर्चन की गई और रात्रि में विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। नरेंद्र ठाकुर गुड्डू ने बताया कि रात्रि लगभग 12:00 बजे तक भंडारा आयोजित हुआ जिसमें सैकड़ो लोग शामिल हुए।