गाज़ीपुर: कमलेश बिंद एनकाउंटर के बाद बवाल और पुलिस पर पथराव मामले में 6 के खिलाफ नामजद और 60 से 70 के खिलाफ FIR दर्ज: एसपी
गाजीपुर में होटल व्यवसायी विनीत राय हत्याकांड अब और ज्यादा गरमा गया है। एक लाख के इनामी आरोपी कमलेश बिंद के पुलिस एनकाउंटर में मारे जाने के बाद उसके गांव में जमकर बवाल हुआ। पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही शव गांव पहुंचा, परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। जब मृतक कमलेश का शव अंतिम संस्कार करने के लिए श्मशान घाट के लिए निकल तो फुल्लनपुर रेलवे क्रॉसिंग के...