बेगूसराय: जिले के 38 परीक्षा केंद्रों पर मैट्रिक परीक्षा आयोजित, पहली पाली में सभी परीक्षार्थी उपस्थित रहे
जिले के 38 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित मैट्रिक परीक्षा सातवें दिन कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई. परीक्षा दो पालियों में हुई. दोनों पालियों में अतिरिक्त विषय की परीक्षा हुई. यह बातें सोमवार की शाम 06:00 बजे जिला शिक्षा पदाधिकारी राजदेव राम ने कही. प्रथम पाली में कुल 42 परीक्षार्थियों में सभी परीक्षार्थी उपस्थित रहे.