सिधौली: मनवा चौकी के पास सड़क पर खड़े कंटेनर से टकराई तेज रफ्तार बाइक, दो लोगों की हुई दर्दनाक मौत
जनपद के सिधौली क्षेत्र के मनवा चौकी के पास तेज रफ्तार बाइक सड़क पर खड़े हुए कंटेनर से अचानक पीछे से जाकर टकरा गई। दुर्घटना में बाइक पर सवार दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई मामले की जानकारी मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।