मैनपुरी: ओछा क्षेत्र की युवती ने गांव के युवक पर छेड़छाड़ और दुष्कर्म का लगाया आरोप, एसपी से की शिकायत
ओछा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने गांव के ही युवक पर छेड़छाड़ और दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। वहीं पीड़ित युवती ने थाने में शिकायत की लेकिन थाना पुलिस की तरफ से गांव के युवक पर कार्रवाई नहीं की गई है। आरोपी युवक पर कार्रवाई किए जाने को लेकर पीड़ित युवती ने एसपी कार्यालय पहुंच शिकायत की है।