पीआरडी जवान हर प्रसाद की साइकिल चोरी हो गई। पीआरडी जवान रोजाना इसी साइकिल से ड्यूटी पर आता-जाता था। रविवार करीब दो बजे उसने चोरी की जानकारी दी। पीआरडी कर्मी का आरोप है कि साइकिल चोरी की सूचना देने के बावजूद कोई ठोस छानबीन नहीं की गई, जिससे वह परेशान है। इस संबंध में पीआरडी जवान ने पुलिस को लिखित तहरीर भी दी है और साइकिल बरामद करने की मांग की है।