फिरोज़ाबाद: ककरउ कोठी चौराहे पर सदर विधायक ने किया ₹1.38 करोड़ की लागत से नेहरी निरीक्षण भवन के पुनरोद्धार कार्य का शुभारंभ
नेहरी निरीक्षण भवन का पुनरोद्धार को लेकर सदर विधायक मनीष असीजा के अथक प्रयास से एक करोड़ 38 लाख की धनराशि स्वीकृत हुई। जिसका शुभारंभ रविवार दोपहर 12 बजे करीबन ककरउ कोठी चौराहा जलेसर रोड पर सदर विधायक मनीष असीजा ने किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि कार्यदायी संस्था निरीक्षण खण्ड विभाग फिरोजाबाद है। जर्जर पड़े इस भवन का अब पुनरोद्धार हो जायेगा।