धौलपुर: मचकुंड लोंगपुर मार्ग पर दिखा लेपर्ड, वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई
मचकुंड से लोंगपुर पहाड़ी मार्ग पर रविवार को एक लेपर्ड का मूवमेंट देखा गया, जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई। तीर्थराज मचकुंड पर सैर कर रहे 3 युवकों ने तेंदुए को सड़क पार करते हुए देखा और तुरंत वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र का निरीक्षण किया। वन विभाग के फॉरेस्टर अरुण गुर्जर ने सोमवार सुबह में बताया कि लोंगपुर पह