बीना: कृषि मंडी में मजदूरी के झगड़े के बाद किसानों का गुस्सा सड़क पर उतरा
Bina, Sagar | Apr 11, 2026 कृषि उपज मंडी में हम्मालों और व्यापारियों के बीच मजदूरी को लेकर तीखा विवाद भड़क उठा। हम्मालों ने काम रोका, तो मंडी में डाक पूरी तरह ठप हो गई। अपना माल बिकने की राह देख रहे किसान भड़क गए और सीधे सर्वोदय चौराहे पर उतर आए। बड़ी संख्या में किसानों ने चौराहा जाम कर दिया। सड़क पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। एसडीएम एसडीओपी ने बैठक कर डाक शुरू कराई।