मध्य विद्यालय केसरिया कन्या में स्थापित महात्मा गांधी वस्त्र बैंक से अभिभावक व बच्चे दोनों ही लाभान्वित हो रहे हैं। बैंक द्वारा स्कूली छात्र-छात्राओं के बीच गर्म वस्त्रका वितरण किया जा रहा है। बीएसटीए गोपगूट के महासचिव सह उक्त विद्यालय के शिक्षक ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि वर्तमान में भी विद्यालयी साधन विहीन बच्चों व अभिभावकों में आवश्यक वस्त्रों का अभाव देखा