भीतरगांव में एक युवक ने विवाहित युवती का फोन सही करने के बहाने से उसकी फोटो अपने मोबाइल पर भेज दी,इसके बाद उसी फोटो को एडिट कर न्यूड फोटो बनाकर युवती के पति के वाट्सअप पर भेज दी और युवती को ब्लैकमेल करने लगा।साथ ही सोशल मीडिया पर फोटो वायरल भी की।साढ़ थाना प्रभारी ने बुधवार शाम 6बजे बताया कि पीड़ित युवती की शिकायत पर युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।