महसी: जैतापुर में जनपदीय खेलकूद समारोह में खिलाड़ियों का जोश दिखा, प्रतिभाओं को मिला सम्मान
महसी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जैतापुर स्थित सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर में विद्या भारती विद्यालय जन शिक्षा विकास समिति के तत्वावधान में जनपदीय खेलकूद समारोह आयोजित किया गया। मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे समारोह में बतौर मुख्य अतिथि विधायक सुरेश्वर सिंह ने शामिल होकर प्रतिभावान खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।