बलिया: शहर कोतवाली ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट से संबंधित आरोपी को शिव मंदिर मिढ्ढी के पास से किया गिरफ्तार
Ballia, Ballia | Apr 26, 2026 शहर कोतवाली द्वारा अपहरण, दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट से सम्बन्धित एक आरोपी को शिव मंदिर मिढ्ढी के पास से रविवार की दोपहर डेढ़ बजे गिरफ्तार किया गया। आरोपी का नाम बजरंगी कमकर पुत्र अश्वनि कमकर दलन छपरा रामपुर थाना दोकटी उम्र करीब 19 वर्ष है। मुकदमा दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार चल रहा था।