सहारनपुर: सहारनपुर की MBA छात्रा की मेरठ हॉस्टल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने की निष्पक्ष जांच की मांग
सहारनपुर की रहने वाली एमबीए सेकेंड ईयर की छात्रा अनु गुप्ता की मेरठ स्थित आईआईएमटी यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। छात्रा का शव हॉस्टल परिसर में मिलने से यूनिवर्सिटी में सनसनी फैल गई। शुरुआती तौर पर छत से कूदकर आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, लेकिन पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।