गोरखपुर: जुआड़ियों ने मिलकर लूट की घटना को दिया अंजाम, पुलिस ने किया बेनकाब, जुए में जीते पैसे लूटकर हुए फरार
पुलिस ने ऐसे शातिर लुटेरे गैंग का पर्दाफाश किया है जो जुआ खेलने और खिलाने का काम करते थे।इसके अलावा जुआ में जीती गई।रकम अपने घर लेकर जाने वाले लोगो को निशाना बनाकर उनके साथ लूट की घटना को अंजाम देते थे।कैम्पियरगंज पुलिस को लूट के इस मामले में बड़ी सफलता मिली है।पुलिस ने तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 13 हजार नगद और मोबाइल बरामद किया हैं।