शामली: शामली के मंटी हसनपुर गांव निवासी व्यक्ति को पुलिस ने अवैध शराब के साथ किया गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज
Shamli, Shamli | May 4, 2026 सोमवार की शाम साढ़े 4 बजे शामली जिले के थानाभवन थाना पुलिस ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्थानीय पुलिस ने क्षेत्र के गांव मंटी हसनपुर निवासी योगेश नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 18 पव्वे देशी शराब बरामद की गई है। केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।