अकबरपुर: गजनेर थाना पुलिस टीम ने अवैध असलाह-कारतूस के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना गजनेर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान अभियुक्त शत्रुधन सिंह उर्फ टीपू पुत्र जीतेंद्र सिंह उम्र करीब 48 वर्ष निवासी ग्राम करसा थाना गजनेर जनपद कानपुर देहात को मन्नापुर जाने वाले मोड़ पर बनी पुलिया के समीप से गिरफ्तार किया गया। वहीं अभियुक्त की जामा तलाशी से एक अवैध तमंचा देशी 315 बोर व दो जिन्दा कारतूस अवैध 315 बोर बरामद हुआ।