सावर: पिता की हत्या और साक्ष्य मिटाने के आरोपी पुत्र सहित दो को न्यायालय ने किया दोषमुक्त, सावर पुलिस थाने में दर्ज था मामला
Sawar, Ajmer | Apr 12, 2026 अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश प्रथम ने पिता की हत्या करने,साक्ष्य मिटाने के आरोपी पुत्र सहित दो अभियुक्तों को दोषमुक्त करने का आदेश दिया।न्यायालय ने बचाव पक्ष के तर्को व अभियोजन के गवाहों के बयानों में मौजूद विरोधाभास को देखते हुए यह फैसला सुनाया।अधिवक्ता ने रविवार शाम 6 बजे जानकारी दी।टांकावास निवासी ने सावर पुलिस थाने में सितंबर 2023 मे रिपोर्ट दर्ज कराई थी।